फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल चले डीएम को अव्यवस्थाओं का अंबार मिला

Wed, 15 Apr 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम दीपक रावत मंगलवार शाम करीब तीन बजे नैनीताल के पैदल भ्रमण पर निकले, लेकिन तीन घंटे के भ्रमण में उन्हें हर जगह अव्यवस्थाएं और कानून की धज्जियां ही दिखीं। कहीं अवैध शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही थी तो डीएसए पार्किंग शुल्क को लेकर गड़बड़झाला मिला।
विज्ञापन


निशुल्क मूत्रालय में पांच रुपए शुल्क लिया जा रहा था तो बिना लाइफ जैकेट पहनाए सैलानियों को बोटिंग भी कराई जा रही थी। यही नहीं मल्लीताल कोतवाली में जब डीएम पहुंचे तो वहां एक भी पुलिस कर्मचारी नहीं मिला। जिस पर डीएम ने उन्हें बुलाकर खूब फटकार लगाई।

डीएसए पार्किंग में गड़बड़झाला, आठ कर्मी स्थानांतरित
शहर के भ्रमण के दौरान करीब 3:30 बजे डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के साथ मल्लीताल डीएसए मैदान स्थित पार्किंग का निरीक्षण किया। एक कतार में खड़ी करीब एक दर्जन वाहनों की चेकिंग की तो इनमें कुछ छात्रसंघ पदाधिकारियों के थे तो कुछ स्थानीय लोगों के वाहन थे। इसके बावजूद 20 में से 10 वाहन बिना पर्ची के पार्क किए गए थे। डीएम ने कहा कि इस प्रकार पूरे पार्किंग स्थल पर 40 से 50 फीसदी वाहन की पार्किंग संदिग्धता के घेरे में है। उन्होंने मोबाइल पर विभागीय अधिकारी से संपर्क कर ड्यूटी में लगे कर्मचारियों राजकुमार, दिनेश, संजय, सुभाष, नारायण, जी. पांडे, अमर सिंह समेत आठ को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। यही नहीं एक पर्ची संदिग्ध पाए जाने पर जांच के निर्देश दिए। कहा कि जांच में पर्ची अवैध पाए जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हर आने-जाने वाले वाहन के समय को अंकित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


थाने के बगल में अवैध शराब की बिक्री
शहर के भ्रमण के दौरान डीएम को एक अंजान व्यक्ति ने कोतवाली से महज 50 मीटर की दूरी पर अवैध शराब की बिक्री की सूचना दी। बताया कि अंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश पर भी शराब बिक्री हो रही है। तब करीब चार बज रहे थे। डीएम उस व्यक्ति को लेकर जैसे ही मौके पर पहुंचे शराब के अवैध कारोबार में लिप्त महिला कबाड़ सरीखे कमरे को बंद कर चंपत हो गई। डीएम ने कोतवाली पुलिस को तलब किया तो एसआई जितेंद्र गर्ब्याल, जगदीश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का ताला तुड़वाया गया। अंदर महिला का पति और बच्चे थे। तलाशी में कमरे से 36 बोतल और 18 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए। कोतवाली के बगल में ही हो रहे इस गोरखधंधे पर डीएम का पारा हाई हो गया और पुलिस को खूब फटकार लगाई। डीएम ने दो-टूक कहा कि जब पुलिस की नाक के नीचे ऐसे गोरखधंधे हो रहे हैं तो वह आम लोगों की सुरक्षा क्या करेगी। बाद में जांच में इस कमरे के पास के पास बने अधिकांश रेस्टोरेंट में भी अवैध शराब बेचना पाया गया। डीएम के आदेश पर भवन स्वामी रघुवीर सिंह को गिरफ्तार पर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा रेस्टोरेंट स्वामी शंकर लाल के खिलाफ भी पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान भी थे।

निशुल्क मूत्रालय के लिए पांच रुपए शुल्क
डीएम ने मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास स्थित शौचालय का निरीक्षण किया। हालांकि शौचालय की सफाई से वह संतुष्ट थे, लेकिन टूटी शीट आदि पर उन्होंने उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम नयना देवी मंदिर के पास न्यू पालिका बाजार स्थित सुलभ शौचालय के निरीक्षण को पहुंचे। यहां भी गोलमाल किया जा रहा था। निशुल्क मूत्रालय के लिए खुलेआम पांच रुपए लिए जाने पर डीएम ने कई लोगों के पैसे वापस करवाए। मौजूदा लोगों ने शिकायत की यहां अक्सर सैलानियों को परेशान कर रुपए ऐंठे जाते हैं। इस पर डीएम ने शौचालय प्रभारी को मूत्रालय निशुल्क का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

नाव चालक का लाइसेंस निरस्त
देर शाम करीब छह बजे तल्लीताल क्षेत्र में नौकायन के दौरान पर्यटकों के लाइफ जैकेट न पहनने पर गुस्साए डीएम ने तत्काल इशारे से नाव चालक को किनारे बुलाया। इसके बाद पालिका अधिकारियों को नाव स्वामी एनबी जोशी का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने नाव चालक को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें