फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने नंधौर ट्रंच बियर का स्थलीय निरीक्षण

Sun, 01 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चोरगलिया (नैनीताल)।
विज्ञापन
डीएम पहुंचे चोरगलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरगलिया (नैनीताल)। ट्रंच बिय निर्माण संघर्ष समिति की मांग पर चोरगलिया में संभावित सिंचाई के संकट को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत ने शनिवार को मछली वन पहुंचकर डीएफओ हल्द्वानी एवं ईई सिंचाई हल्द्वानी से र्टंच बियर का निर्माण कार्य राेकने की जानकारी ली। डीएफओ बताया कि 11.50 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव सिंचाई विभाग द्वारा नहीं देने और क्षेत्र के किसी व्यक्ति द्वारा एनजीटी में रिट दयर किए जाने की बात कही।
विज्ञापन


जिस पर डीएम ने ईई सिंचाई को को जमकर फटकार लगाई। कहा कि 11.5 करोड़ की योजना पर बगैर फारेस्ट से एनओसी लेकर कैसे कार्य करा दिया। निर्माण समिति संरक्षक भुवन पोखरिया ने कहा हमें हर हाल में पानी चाहिए। जिस पर डीएम ने स्पष्ट कहा कि हर हाल में पानी जनता को देना है एवं आपदा से निपटना भी हमारी चुनौती है। डीएम नैनीताल ने ईई सिंचाई को आदेश दिया तत्काल जमीन हस्तांतरण का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति लें।

डीएम ने कहा कि ट्रंच बियर निर्माण में विलंब हुआ तो किसानों को पानी कैसे मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा से निपटने कि लिए गहरे गड्ढों को भरवाना भी पड़ा तो वह काम भी करवाया जाएगा। जिलाधिकारी ने ईई को प्रस्ताव सोमवार को हर हाल में पेश करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, डीएफओ चंद्र शेखर सनवाल, ईई सिंचाई टीडी कांडपाल, एसडीओ वन प्रकाश आर्या,  विनोद चौसाली, कैलाश थुवाल, रमेश मेलकानी, राजेंद्र सिंह खनवाल, महेश बेलवाल, महेश रुवाली, देवेंद्र फर्त्याल, दिनेश चौसाली, सुरजीत कौर, मदन सिंह, गोपाल फर्त्याल आदि सैकड़ों लोग थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें