मुक्तेश्वर (नैनीताल)। जंगल में लगी आग के चलते जसपुर और इसके आसपास के गांव गहरे धुएं की चपेट में हैं। लगातार धुएं के बीच आग बुझाने के प्रयास में दो लोग घायल हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है। जसपुर के जंगल में लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।
जानकारी के मुताबिक जसपुर के जंगल में आग बुझाते वक्त धुएं की चपेट में आने से दीपक आर्य (16) पुत्र शंकर लाल बेहोश हो गया जबकि भृगुराशन (57) भी धुएं की चपेट में आ गए। दोनों का इलाज चल रहा है।
वहीं दूसरी ओर आग बुझाने के दौरान विक्की कुमार, विनोद कुमार, राकेश, सुधीर, सरबजीत आदि भी मामूली रूप से झुलस गए हैं। रामगढ़ ब्लाक के बडै़त, शीतला, प्यूड़ा क्षेत्र में लगी आग ग्रामीणों ने बुझा दी है।