फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं में दो दिन मनाई जाएगी दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रतिष्ठित पंचांग गणेश मार्तंड, श्री रामदत्त पंचांग, श्री तारा प्रसाद दिव्य पंचांग रामनगर और वाणी भूषण पंचांग में 21 अक्तूबर को ही दीपावली पर्व दर्शाया गया है। काशी और अन्य सभी पंचांगों के अनुसार 20 अक्तूबर को दीपोत्सव है। अलग-अलग पंचांगों के अनुसार बन रही स्थितियों के कारण कुमाऊं में इस बार भी दिवाली दो दिन मनाई जाएगी। ज्योतिषियों ने दो दिन पर्व मनाने के लिए अलग-अलग तर्क दिए हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि स्थानीय पंचांगों के अनुसार अधिकतर स्थानीय व्यापारी 21 अक्तूबर को दिवाली मना रहे हैं। इसलिए 21 अक्तूबर को भी बाजार खुला रहेगा। 22 अक्तूबर को बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन


......
20 अक्तूबर के पक्ष में तर्क
20 अक्तूबर को अमावस्या तिथि दोपहर 3.46 बजे से शुरू हो रही है। सहां प्रदोष काल लगभग 2 घंटा 24 मिनट का है। मध्यरात्रि में भी अमावस्या तिथि व्याप्त रहेगी। शास्त्रानुसार लक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल और मध्य रात्रि में अमावस्या होना अनिवार्य है। 21 अक्तूबर को सायं 5.37 बजे सूर्यास्त हो जाएगा और अमावस 5.56 बजे समाप्त होगी जो कि प्रदोष को स्पर्श मात्र ही कर रही है। ज्योतिष डॉ. मंजु जोशी।
......
शास्त्रों में उल्लेखों के अनुसार मां लक्ष्मी घनघोर अमावस्या की रात्रि में ही विचरण करती है। अमावस्या की प्रदोषकालीन स्थिति 20 अक्तूबर की रात्रि को ही बन रही है। महालक्ष्मी पूजन और दीपोत्सव पर्व उसी दिन मनाना शास्त्र सम्मत और परंपरानुकूल है। इसके अलावा बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारों धामों से भी 20 अक्तूबर को दीपावली की घोषणा हुई है। - आचार्य पवन पाठक, संपादक श्री बुद्धि बल्लभ पंचांग।
विज्ञापन

.......
21 अक्तूबर के पक्ष में तर्क
रात में अधिकतर तांत्रिक पूजा ही होती है। उदयापिनी तिथि में ही पर्व मनाया जाता है। 20 अक्तूबर को अमावस्या दोपहर बाद लग रही है। इससे पहले तक छोटी दीपावली है। सात्विक पूजा प्रदोष काल में शाम को होती है और 21 अक्तूबर को प्रदोष काल 40 मिनट तक छू रहा है। इसलिए 21 अक्तूबर को दीपावली पर्व मनाना ही सही है। - ज्योतिष गोपाल भट्ट
........
कुमाऊं के प्रतिष्ठित पंचांगों में दीपावली का त्योहार 21 अक्तूबर को मनाया जाएगा। मैदानी क्षेत्रों में 20 अक्तूबर को भी दीपावली मनाई जा रही है। अगर आम राय नहीं बनती है तो निश्चित रूप से दो दिन दीपावली मनाई जायेगी। - ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें