फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नौकरी पर आई तो गुरुद्वारे को दान की रिश्वत

Fri, 08 May 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत विभाग के एक जेई ने रिश्वत के लिए गुरुद्वारे को तक नहीं छोड़ा और गुरुद्वारे के जनमिलन केंद्र बनाने के लिए उसने 45 हजार रुपए की रिश्वत ले ली, लेकिन जब बात नौकरी पर आई तो उसने रिश्वत में ली राशि गुरुद्वारे को दान कर दी। जेई के रिश्वत मांगने और फिर लौटाने का ऑडियो वायरल होने से विभाग में खलबली मची है। हालांकि, जेई के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी में जन मिलन केंद्र बनाया गया है। इसके निर्माण के लिए सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने तीन लाख रुपए अपनी निधि से जारी किए थे। जन मिलन के निर्माण की कार्यदायी संस्था जिला पंचायत विभाग था। आरोप है कि जिला पंचायत विभाग के एक जेई ने जन मिलन केंद्र के निर्माण के लिए गुरुद्वारे कमेटी से 45 हजार की रिश्वत ली, इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू करवाया। निर्माण के बाद जन मिलन केंद्र गुरुद्वारा कमेटी को हस्तांतरित हो गया।

पिछले दिनों सिखों की 18 सदस्यीय सेंट्रल सिख कमेटी बनी। कमेटी ने गुरुद्वारा के खर्चों का रजिस्टर देखा, जिसमें 45 हजार की राशि बतौर सुविधा शुल्क के रूप में दर्ज थी। कमेटी सदस्यों ने जब गुरुद्वारा कमेटी पदाधिकारियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि 45 हजार की रिश्वत जिला पंचायत विभाग के जेई को दी गई। रिश्वत मांगे जाने की बात सुनकर सेंट्रल कमेटी सदस्यों ने नाराजगी जताई और डीएम और सीडीओ से शिकायत की।
विज्ञापन


बताते हैं दोनों ही अधिकारियों ने उक्त जेई को कड़ी फटकार लगाई और निलंबन की चेतावनी दी। नौकरी जाने की डर से जेई ने रिश्वत ली 45 हजार की नगदी गुरुवार को गुरुद्वारे में दान कर दी। रिश्वत लौटाने से पहले जेई ने सेंट्रल कमेटी के एक सदस्यों को फोन भी किया। जिसमें जेई ने कहा कि विभाग में 20 फीसदी कमीशन खुला रेट है। गुरुद्वारा होने के कारण ही उसने पांच फीसदी डिस्काउंट किया था। यानि कमीशन 45 हजार के बजाए 60 हजार बनता था। जेई के वार्ता का ऑडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से खलबली मच गई।

जेई के रिश्वत मांगने और फिर गुरुद्वारे में दान करने का मामला मेरी जानकारी नहीं है। जहां तक जिला पंचायत में 20 फीसदी कमीशन लेकर काम करने की बात आ रही है वह झूठ है। मैं इसकी जांच कराऊंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें