फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्
विज्ञापन
हल्द्वानी। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय टेबल टेनिस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन के लिए शनिवार को जिला स्तरीय टूर्नामेंट शुरू हो गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-11 बालक वर्ग में रिशांक, चिराग, निसार्ग, अथर्व ने अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर-13 बालक वर्ग में सुजल और एकलव्य, अंडर-15 बालक वर्ग में शिवांक, सक्षम मित्तल फाइनल में पहुंचे। अंडर-19 बालक वर्ग में प्रियम, प्रियांशु, आशीष वैश्य, सक्षम मित्तल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, वहीं अंडर-11 बालिका वर्ग में मानवी कोरंगा और भव्या रावत ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-15 बालिका वर्ग में दिव्या जोशी, ज्योतिका, भूमिका, वर्चस्वी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 बालिका वर्ग में सेमीफाइनल जीतकर भूमिका और अनुष्का ने फाइनल में प्रवेश किया और अंडर 19 बालिका वर्ग में सेमीफाइनल की प्रतियोगिता जीतकर अनुष्का लोहनी और भूमिका सूथा फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सारस्वत, डीके कांडपाल और राकेश गुप्ता ने किया। उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष समित टिक्कू ने प्रतिभागियों का उत्सावर्धन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग 100 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक स्मृति टिक्कू, प्रधानाचार्य नलिनी शर्मा, रजत अग्रवाल और योगेश पांडे आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें