फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शराब बांटने की सूचना के बाद दो गुटों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटाबाग। पंचायत चुनाव मतदान के एक दिन पूर्व कोटाबाग ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत सीट तलिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशी की ओर से शराब बांटने की सूचना पर प्रत्याशियों के दो गुट आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कोटाबाग चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह को फोन कर तलिया में शराब की पेटी पकड़े जाने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची मगर कुछ नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी शराब होने की कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी व एक अन्य युवक के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष शिकायत लेकर कालाढूंगी थाने चले गए। प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि गजारी निवासी गौरव कुमार ने उसके साथ मारपीट व गालीगलौज करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें