फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वन पंचायतों के सशक्तीकरण पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। वन विभाग की ओर से वन पंचायतों के सशक्तीकरण पर बृहस्पतिवार को एक दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने वन पंचायत नियमावली, वन पंचायत प्रबंधन समिति के अधिकारों व कार्यों की पदाधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से जू सभागार में वन पंचायत उप निदेशक वेद प्रकाश किमोठा की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। इस दौरान उप निदेशक ने कहा कि प्रकाष्ठ, वन उपज और हर्बल एवं एरोमा टूरिज्म दस वर्षीय परियोजना है। इसमें 2024-25 में 49 वन पंचायतों को शामिल किया गया था। इसमें दो पंचायतें नैनीताल जनपद की भी हैं। 2025–26 में परियोजना के अंतर्गत 150 वन पंचायतों के कुल 1500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनीकरण का कार्य किया जाना है। डॉ. डीके जोशी ने पंचायती वन नियमावली में हुए संशोधन के साथ वन पंचायत प्रबंधन समितियों के अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान एसडीओ ममता चंद, रेंजर आनंद लाल समेत वन पंचायतों के अध्यक्ष व सचिव शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें