फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चोरगलिया में भाजपा की मजबूती पर हुई चर्चा

Thu, 27 Aug 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार/गरमपानी (नैनीताल)। चोरगलिया में भाजपा की बूथ सशक्तीकरण अभियान की बैठक हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहां पर सह-जिला प्रभारी रंदीप पोखरिया, मंडल प्रभारी जगदीश पंत, नवीन जोशी, प्रकाश गजरौला, मुकेश बेलवाल, त्रिलोक नौला, उमेश चुफाल, बालम बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, दीवान सम्मल, तारा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गरमपानी में महिला सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खीमानंद शर्मा ने कहा कि हर बूथ का प्रभावी प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान मंडल प्रभारी प्रकाश आर्या, रमेश सुयाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला जीना, कैलाश बुढलाकोटी, मनोज बिष्ट, दीपक भंडारी, नवीन बिष्ट, दीवान सिंह, नरेंद्र सिंह, योगेश ढौंडियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें