नैनीताल। होटल एवं रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ नैनीताल ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट और महासचिव वेद साह के नेतृत्व में भानु प्रताप साह, डीएस जीना, प्रीति सेठी, हर्षलीन कौर, दीपक बोरा और कमल जगाती ने गेठिया निवासी प्रीति पंत को 40,000 की सहायता राशि दी। प्रीति गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और उनका एम्स दिल्ली में उपचार चल रहा है। आयारपाटा निवासी संदीप की दो वर्षीय पुत्री शिवांगी के इलाज के लिए 50,000 की राशि सौंपी गई। मासूम शिवांगी का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। संवाद