फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कालेज को पीजी कर शुरू किए जाएं नए विषय

Fri, 30 Jan 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में नए विषय शुरू करने और पीजी का दर्जा दिए जाने की मांग फिर से उठने लगी है। शुक्रवार को छात्रा संघ पदाधिकारी प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक से मिलीं तथा महाविद्यालय की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


छात्रासंघ की अध्यक्ष पूजा बुघानी का कहना था कि उत्तराखंड में बालिकाओं का एक मात्र राजकीय महिला महाविद्यालय केवल हल्द्वानी में है, लेकिन इस महाविद्यालय में बालिकाओं के लिए सुविधाएं तो दूर, विषय, भवन, प्रयोगशाला और पर्याप्त शिक्षक तक नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि कला संकाय में इतिहास, संगीत, कला, चित्रकला, भूगोल विषयों को शीघ्र खोलने की अनुमति देने के साथ ही पीजी स्तर पर कक्षाएं खोली जाएं।

विज्ञान वर्ग में एमएससी, प्रयोगशाला, वाणिज्य वर्ग में एमकॉम की कक्षाएं शुरू की जाएं। इसके अलावा महाविद्यालय में रात्री चौकीदार, सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की जाए। छात्राओं ने कहा कि नए विषय खोलने के बारे में कालेज प्रशासन की ओर से कई बार प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, मगर शासन स्तर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। प्रभारी निदेशक डा. जगदीश प्रसाद ने समस्याओं को दूर कराने का भरोसा दिया। इस दौरान छात्रासंघ की सचिव प्रिया कर्नाटक, उपसचिव ज्योति पंत आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें