फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालरोड की नापजोख शुरू

Fri, 30 Jan 2015 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को कोर्ट कमिश्नर सीडी बहुगुणा की मौजूदगी में पालिका, प्राधिकरण और पीडब्लूडी अधिकारियों की मौजूदगी में नापजोख हुई। नापजोख के बाद दो व्यापारियों को और नोटिस दिया जाना तय किया गया।
विज्ञापन


पहले दिन मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से नैनीताल बैंक तक नापजोख की गई। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने पुराने नक्शे दिखाते हुए नापजोख की प्रक्रिया पर सवालिया निशान भी लगाए। बता दें कि 1950 के नक्शे में मालरोड की चौड़ाई के अनुरूप नापजोख की जा रही है।

सुबह 11 बजे से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से नापजोख की शुरूआत हुई। प्रत्येक 20 फिट पर मार्ग की चौड़ाई नापते हुए उसके बाद चार फिट के पाथ-वे और छह फिट दुकान के बाहर खुले स्थान पर लाल निशान लगाकर चिन्हित किया गया। इसमें नगर पालिका की ओर से पाथ-वे में अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों व छह फिट के खुले क्षेत्रफल के ऊपर झांप (छज्जा) डालने वाले व्यापारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई की पड़ताल करते हुए पालिका अधिकारियों को संबंधित लोगों को नोटिस देने को कहा गया।
विज्ञापन


शनिवार को क्लासिक होटल से आगे की नापजोख की जाएगी। अभियान में कोर्ट कमिश्नर श्री बहुगुणा के अलावा सिद्धार्थ जैन, पालिका के टीएस राजदेव जायसी, जेई ईश्वर रौतेला, ड्राफ्टमेन केवलानंद जोशी, ईश्वरी दत्त बहुगुणा, एलडीए के जेई बलबीर, पीडब्लूडी के एई एमपीएस कालाकोटी आदि थे।

अब तक 122 को दिए नोटिस
पालिका के टीएस राजदेव जायसी के मुताबिक पूर्व में पालिका की ओर से मालरोड की नापजोख के बाद 92 व्यापारियों को मार्ग और पाथ-वे के बाद के छह फिट के क्षेत्रफल में छज्जा पाए जाने पर नोटिस दिए गए थे। साथ ही 32 लोगों को मार्ग के बाद के चार फिट के क्षेत्रफल में अतिक्रमण के लिए नोटिस दिया गया था। उनके मुताबिक मालरोड की पूरी नापजोख के बाद कुछ और लोगों को भी नोटिस दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें