फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीधे कूड़़ा निस्तारण संभव नहीं, डंपिंग जोन उपलब्ध कराए पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला प्रशासन की ओर से एक सप्ताह में मेट्रोपोल शत्रु संपत्ति से डंप कूड़ा हटाने के निर्देश पर पालिका ने अधिकृत संस्था को सीधे कूड़े का निस्तारण करने को कहा। संस्था प्रतिनिधि का कहना है कि सीधे कूड़े का निस्तारण संभव नही। उन्होंने पालिका से डंपिंग जोन के लिए कहीं और जगह उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार की ओर शत्रु संपत्ति के संबंध में डीएम वंदना के निर्देश पर एसडीएम नवाजिश खलिक ने पालिका को नोटिस जारी किया है। उन्हें एक सप्ताह में डंपिंग जोन से कूड़ा हटाने को कहा है। दीक्षांक संस्था के परियोजना प्रबंधक रंजन गांधी ने कहा कि उन्होंने इस बाबत पालिका को पत्र दिया है। कहा कि घर-घर कूड़ा उठान फिर शहर के छोटे डस्टबिन से कूड़ा उठान के बाद उसे रखने के लिए डंपिंग जोन जरूरी है, जिससे उसे बड़े वाहन से अन्यत्र भेजा जा सके। छोटे वाहन को मौके पर बड़े वाहन में शिफ्ट करना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने नियमित सफाई व कूड़ा निस्तारण के लिए मेट्रोपोल के इतर डंपिंग जोन की मांग की है। फिलहाल पालिका जगह की खोज कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें