फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चिंतन गोष्ठी में दिव्यांगों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

विज्ञापन
हल्द्वानी गौलापार स्थित नैब में लुई ब्रेल के जन्मदिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते दृ?
विज्ञापन
हल्द्वानी। ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल के जन्मदिवस पर नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) के आवासीय संसाधन केंद्र नवाड़खेड़ा गौलापार में चिंतन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत और खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा की मौजूदगी में गोष्ठी का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उद्घाटन पर नैब के छात्रों ने सरस्वती वंदना, लुई ब्रेल की जीवन गाथा, पर्यावरण जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक पेश किए। छात्र-छात्राओं ने कुमांउनी लोकगीतों में नृत्य और लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने दिव्यांग विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। नैब के महासचिव श्याम धानक ने सभी का आभार जताकर दिव्यांगों के सहयोग में कार्य कर रहे लोगों का आभार जताया। इस मौके पर उप निदेशक उच्च शिक्षा आनंद सिंह रावत, डॉ. भावना रावत, सुनीता भट्ट, पूरन सिंह पपोला, दीपा पांडेय, पूजा नैला, पूजा मेहरा, पंकज टम्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें