फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े से बनेगा डीजल-एलपीजी, नगर का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
प्रो. नंद गोपाल साहू - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नगर को कूड़े की समस्या से मुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब इस कूड़े से डीजल, केरोसिन और एलपीजी गैस बनाई जाएगी, जिससे अतिरिक्त आमदनी भी होगी। 3.5 करोड़ रुपये की राशि जारी होने के बाद इसके लिए नारायण नगर में प्लांट लगेगा।
विज्ञापन

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और राष्ट्रीय हिमालय अध्ययन मिशन द्वारा अमृतम (अ रेमेडिएशन एंड इन्नोवेटिव टेलरिंग ऑफ मैटेरियलिस्टिक वेस्ट) प्रोजेक्ट के तहत कुमाऊं विवि के प्रो. राजेंद्र सिंह, नैनो साइंस एवं नैनोटेक्नोलॉजी सेंटर और नगरपालिका परिषद के संयुक्त प्रोजेक्ट के लिए 3.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने के साथ ही राशि भी जारी कर दी है। यह प्रोजेक्ट नैनो साइंस एवं नैनोटेक्नोलॉजी सेंटर के प्रभारी रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. नंद गोपाल साहू ने नगरपालिका नैनीताल के साथ मिलकर बनाया था।
प्रोजेक्ट के तहत विभाग के शोधार्थियों ने इस वर्ष के प्रारंभ में नगर में यूनिवर्सल वेस्ट अपसाइकिलिंग मशीन स्थापित करने का प्रस्ताव राष्ट्रीय हिमालय अध्ययन मिशन के समक्ष प्रस्तुत किया था, जिसे मिशन ने अत्यंत उपयोगी बताते हुए संस्तुति की थी, अब इसे मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

प्रो. साहू ने बताया कि इसके लिए नगरपालिका के साथ मिलकर नगर के पास नारायण नगर में प्लांट लगाया जाएगा, जिसमें कूड़े को रिसाइकल करके नैनो टेक्नोलॉजी विभाग की तकनीक से एलपीजी, डीजल एवं केरोसिन बनाया जाएगा। नगरपालिका घर-घर से कूड़ा एकत्र एवं पृथक करके उपलब्ध कराएगी।
नैनीताल-काठगोदाम मार्ग होगा प्लास्टिक फ्री
नैनीताल। अमृतम प्रोजेक्ट के तहत नैनीताल के हर वार्ड में एक कंपोस्ट प्लांट लगाया जाएगा, जिसमें उस वार्ड के कूड़े से खाद बनाई जाएगी। इस खाद का प्रयोग नगर के बगीचों में किया जाएगा, साथ ही इसकी बिक्री से आमदनी भी होगी। इसके अतिरिक्त नैनीताल-काठगोदाम मार्ग को प्लास्टिक फ्री बनाया जाएगा। प्रो. नंद गोपाल साहू ने बताया कि इसके लिए मार्ग में हर किलोमीटर पर प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर बनाया जाएगा और मार्ग पर वृहद सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाकर इसे प्लास्टिक फ्री आदर्श मार्ग बनाया जाएगा।
अन्य शहरों के लिए भी बनेगा प्रोजेक्ट : कुलपति
नैनीताल। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. केएस राणा ने नैनो साइंस एवं नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर के प्रोजेक्ट को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि नैनीताल में प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे कुमाऊं के अन्य शहरों के लिए भी तैयार करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाद में यह पूरे देश के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़े प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे विवि को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिलेगी। रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एबी मलकानी ने कहा कि विभाग की ओर से पूर्व में भी ग्राफीन बनाने संबंधी प्रोजेक्ट देश भर में सराहा गया था।
प्लांट के लिए भूमि मिली : ईओ
नैनीताल। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए रिसाइकिलिंग प्लांट लगाने के लिए नारायण नगर में .75 हेक्टेयर भूमि राजस्व विभाग से नगरपालिका को स्थानांतरित हो गई है। शीघ्र ही इस पर प्लांट का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जीबी पंत संस्थान कटारमल इस प्रोजेक्ट में नोडल एजेंसी है। वहीं से नगरपालिका और विश्वविद्यालय को उनसे संबंधित राशि दी जाएगी। इस संबंध में पालिका को पत्र मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें