फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी नहीं करना चाहती थी, कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी नहीं करना चाहती थी, कर ली आत्महत्या
विज्ञापन

- खुदकुशी से पहले लिखा सुसाइड नोट, पुलिस कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र के शिवपुर टांडा में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने शादी नहीं करने की बात लिखी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बृहस्पतिवार दोपहर को शिवपुर टांडा निवासी भगवान दास की 18 वर्षीय पुत्री बबीता घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। परिजन जब घर पहुंचे तो बबीता को पंखे पर लटका देखा। सूचना पर पीरूमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने जबरन शादी कराए जाने पर आत्महत्या की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बबीता का परिजनों ने रिश्ता तय कर दिया था, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती थी। इसे लेकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। कोतवाल ने बताया कि इस बात का उल्लेख शव के पास पड़े उसके हस्तलिखित सुसाइड नोट में भी दर्ज है।
फोटो 11आरएनआर01पी - रामनगर मृतक युवती का फाइल फोटो।
फोटो 11आरएनआर03पी - रामनगर युवती के आत्महत्या के बाद मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें