फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुदेव के विचारों को आधार बनाकर तैयार हों विकास योजनाएं 

Sun, 07 May 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरुदेव के विचारों को आधार बनाकर तैयार हों विकास योजनाएं  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर का 157वां जन्मोत्सव रामगढ़ ब्लॉक के उमागढ़ क्षेत्र में धूमधाम से शुरू हो गया है। दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व विदेश सचिव शशांक शेखर, विधायक राम सिंह कैड़ा और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढेला ने की। कुंजवाल ने गुरुदेव टैगोर के विचारों को आधार बनाकर क्षेत्र के विकास की योजनाएं बनाने, उनके विचारों को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

महादेवी वर्मा सृजनपीठ के निदेशक प्रो. डीएस पोखरिया ने टैगोर के साहित्यिक जीवन पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि शशांक शेखर ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे अत्यधिक पलायन को रोकने के लिए गुरुदेव के श्रीनिकेतन मॉडल को प्रदेश सरकार को अंगीकृत करना चाहिए।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी ने पहाड़ों के जल, जंगल व जमीन के प्रबंधन में पारंपरिक ज्ञान को महत्व देकर नियोजन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ में टैगोर की विरासत को बचाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने बंगाल से आए डॉ. ज्योतिर्मय गोस्वामी और राजस्थान से आए सुभय सिंह यादव ने समसामयिक परिदृश्य में रविंद्रनाथ टैगोर विषय पर व्याख्यान दिया। इससे पूर्व उद्घाटन सत्र में छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी लोक परिधान में स्वागत गीत तथा लोक नृत्य प्रस्तुत किए।

आयोजक सचिव एवं शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के सचिव प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि रविवार को महादेवी वर्मा सृजन पीठ से सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सांसद भगत सिंह कोश्यारी एवं पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित कई लोग हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें