फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के देव थापा ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी त्रिवेणी संगम खनस्यू स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हिमाचल के हैप्पी पहलवान और पंजाब के मंजीत सिंह के बीच हुआ। 25 मिनट तक चले मुकाबले में दोनों पहलवानों का मुकाबला ड्रा रहा।
विज्ञापन

वहीं सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेपाल के देव थापा को ऑल ओवर चैंपियन घोषित किया गया।
कुश्ती में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, देहरादून समेत अन्य राज्यों के 20 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा ने विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक जीवन चंद्र की ओर से विजेताओं को 75-75 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें