फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ से उतरे पर्यटक, हल्द्वानी जाम

Mon, 13 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
हल्द्वानी में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। वीक एंड की छुट्टियां बीताकर पर्यटकों के अपने-अपने घरों की वापसी होने से रविवार को नैनीताल से लेकर हल्द्वानी तक जाम ही जाम रहा। हिल स्टेशनों से पर्यटकों के नीचे उतरने से हल्द्वानी में वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया। दोपहर बाद हर सड़क पर जाम ही जाम रहा। वाहन घंटों में जाम में फंसने से रैंगते रहे। 
विज्ञापन


सेकेंड शटरडे और रविवार अवकाश के चलते ऊधमसिंह नगर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बदायूं, मेरठ और नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के पर्यटक परिवारों के साथ घूमने नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा और रानीखेत आए थे। शनिवार सुबह से बाहरी नंबरों के वाहनों की जबर्दस्त आवाजाही थी। वीक-एंड खत्म होने के साथ रविवार अपराह्न से हिल स्टेशनों से पर्यटकों का उतरना शुरू हो गया।

दोपहर बाद ही नैनीताल से हल्द्वानी
तक जाम रहा। काठगोदाम से ऊपर नैनीताल और भीमताल के लिए सिंगल रूट होने से हजारों वाहन फंसे रहे। पर्यटकों के वाहनों के हल्द्वानी पहुंचते ही अधिकांश सड़कें जाम हो गई। प्रमुख चौराहों पर जाम में वाहन के फंसने से बाजार में खरीदारी करने वालों को भी परेशानी से जूझना पड़ा। देर रात तक पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें