फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि कैलाश का दूसरा जत्था रवाना

Sun, 12 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
आदि कैलास यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। आदि कैलास यात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार को जागेश्वर के लिए रवाना हुआ। जो देर दोपहर में जागेश्वर पहुंच गया। दूसरे यात्री दल में सात महिलाओं समेत 45 यात्री शामिल हैं। काठगोदाम स्थित कुमाऊं  मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक रमेश चंद्र पांडेय और अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। दल के गाइड सुबोध पंत ने बताया कि दोपहर और रात का भोजन जागेश्वर में करने के बाद रविवार को दूसरा दल धारचूला के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन


गरमपानी (नैनीताल)। आदि कैलाश यात्रियों का दूसरा दल शनिवार की सुबह खैरना स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में पहुंचा। यहां पहुंचने पर प्रबंधक संजय कुमार ने यात्रियों का स्वागत किया। प्रबंधक ने बताया कि तीर्थ यात्रियों में दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू, पुणे और नैनीताल के 42 यात्री शामिल हैं। टीआरसी में कुछ देर रुकने के बाद दल को प्रबंधक संजय कुमार ने रवाना किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को तीर्थ यात्रियों का दल जागेश्वर में रात्रि विश्राम करेगा। दल में ललित तिवाड़ी, महेश तिवाड़ी, नत्थू सिंह, दीवानी राम, राजू आदि शामिल थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें