फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन

Fri, 20 Mar 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर शंटिंग के दौरान ब्रेक फेल होने से पैसेंजर ट्रेन का इंजन रेलवे क्रासिंग को पार करता हुआ मंडी समिति के पीछे पटरी से उतरकर जमीन में धंस गया। इस दौरान स्कूली बच्चों से भरी बस इंजन की चपेट में आने से बच गई।
विज्ञापन



स्टेशन मास्टर रामसुख ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे इंजन संख्या 25014 का ब्रेक फेल हो गया, जिस कारण वह पटरियों से उतरकर सड़क किनारे जमीन में धंस गया। इंजन चालक सुलेमान पूर्ति ने कूद मारकर जान बचाई। रामसुख ने बताया कि यह इंजन 12:55 बजे मुरादाबाद से पैसेंजर (55307) गाड़ी को लेकर यहां पहुंचा था, जिसे रात्रि 9:30 बजे वापस जाना था। इंजन को पटरी पर लाने के लिए देर शाम इंजीनियरों की टीम और क्रेन ने मौके पर पहुंचकर काम शुरू कर दिया था, जो देर रात तक जारी रहा। घटना के बाद मुख्य यातायात निरीक्षक मोहनराम आर्या, लोको इंस्पेक्टर रंजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे गए थे।


उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ, ठीक उसी समय एक निजी स्कूल की बस रेलवे क्रासिंग को पार करने वाली थी, लेकिन बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को एकदम पीछे कर दिया। वरना बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं संटिंग के समय चोरपानी को जाने वाला क्रासिंग गेट भी खुला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें