फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: आमजन के सुझावों से निपटेंगे आपदा के खतरों से, नदियों से भू-कटाव रोकने के लिए योजना बनाएंगे विभाग

Wed, 02 Oct 2024 09:47 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

गौला, नंधौर से होने वाले भू-कटाव और नुकसान को रोकने के लिए विभाग अलग-अलग नहीं बल्कि एक साथ मिलकर दीर्घकालिक योजना बनाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने एडीएम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल कर 12 सदस्यीय समिति गठित की है। 
विज्ञापन
नंधौर क्षेत्र में निरीक्षण करते जिला प्रशासन की ओर से गठित समिति के अधिकारी और सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

मानसून सीजन में गौला, नंधौर से होने वाले भू-कटाव और नुकसान को रोकने के लिए विभाग अलग-अलग नहीं बल्कि एक साथ मिलकर दीर्घकालिक योजना बनाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल कर 12 सदस्यीय समिति गठित की है। हल्द्वानी के उपजिलाधिकारी को समिति का संयोजक बनाया गया है।

एसडीएम परितोष वर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 12 से 15 सितंबर तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद गौला, नंधौर और सूखी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था। तब इन नदियों ने सरकारी संपत्ति के साथ निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया था। बताया कि जिला प्रशासन ने नुकसान की रोकथाम के लिए दीर्घकालिक उपायों पर फोकस किया है। दीर्घकालिक योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए संयुक्त समिति गठित की गई है। एसडीएम वर्मा ने बताया कि सभी विभागों के नामित अधिकारी आपसी समन्वय कर दीर्घकालिक उपाय सुझाएंगे। इसके लिए लोगों की राय भी ली जाएगी। कहा कि अब तक विभाग अलग अलग प्रस्ताव तैयार करते थे लेकिन अब सभी विभागों को मिलकर एकसाथ प्रस्ताव तैयार करना होगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, खुद ही थाने पहुंचा आरोपी; बोला- सर, मैं हत्या करके आया हूं

ये हैं समिति के सदस्य
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अध्यक्ष, एसडीएम हल्द्वानी संयोजक, ईई सिंचाई खंड, ईई लोनिवि, डीएफओ तराई पूर्वी, डीएफओ हल्द्वानी वन प्रभाग, डीएफओ नैनीताल वन प्रभाग, मंडलीय प्रबंधक रेलवे इज्जतनगर की ओर से नामित प्रतिनिधि, क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम, भू वैज्ञानिक भूतत्व एवं खनिकर्म, खान अधिकारी व परियोजना निदेशक।

समिति ने नंधौर का निरीक्षण कर ड्रोन सर्वे कराया

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम वर्मा ने बताया कि गठित समिति के सदस्यों ने मंगलवार को नंधौर और सूखी नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वहां हुए भू कटाव और नुकसान की जानकारी लेने के लिए ड्रोन सर्वे भी कराया गया। बताया जल्द ही समिति गौला नदी का भी निरीक्षण करेगी। इसके बाद भूकटाव और नुकसान को रोकने के लिए दीर्घकालिक उपाय किए जाएंगे। समिति 15 अक्तूबर तक जिला प्रशासन को निरीक्षण रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें