फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी और पार्किंग की समस्या का निस्तारण करें विभाग : मंत्री

Wed, 22 Apr 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। मंत्री ने लोनिवि को कैंची बाईपास का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। प्राधिकरण और सिंचाई विभाग से आपसी तालमेल के साथ पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू करने और पालिका और सिंचाई विभाग से छोटी-छोटी पॉकेट पार्किंग बनाने को कहा। भीमताल में पानी की समस्या के निस्तारण के लिए 83 लाख के बजट की स्वीकृति के लिए शासन के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द बजट जारी करवाने को कहा।
विज्ञापन

कैड़ा ने सिंचाई विभाग और पर्यटन विभाग से भीमताल, नैनीताल, हरीशताल और लोहाखामताल झीलों के सौंदर्यीकरण कराने को कहा। हरिनगर-नौकुचियाताल बाईपास निर्माण के लिए किसानों को मुआवजा देकर डीपीआर शासन भेजने को कहा। उन्होंने किसानों को बीमे का उचित क्लेम दिलाने के लिए बीमा कंपनी से वार्ता करने को कहा। कृषि और वन विभाग से जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए तारबाड़ लगाने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुख्यमंत्री की घोषणा को जल्द पूरा करते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य उपकरण की व्यवस्था कराने को कहा। मंत्री ने गैस की होम डिलीवरी शत-प्रतिशत करने के निर्देश डीएसओ को दिए। बैठक में डीएम ललित मोहन रयाल, सीडीओ अरविंद कुमार पांडे, अनिल चनौतिया, गौतम मटियाली, कमल देवका, शिप्रा जोशी, पंकज उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें