फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का जल्द निस्तारण करें विभाग : तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संयुक्त रूप से मिनी स्टेडियम बेतालघाट में बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता शिविर का शुभारंभ न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय और कार्यपालक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज तिवारी ने किया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रताप सिंह बोरा, तारा भंडारी, हरीश पांडे ने न्यायमूर्ति को बेतालेश्वर की प्रतिमा भेंट की। न्यायमूर्ति तिवारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। कहा कि सभी को न्याय मिले इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया है। सदस्य सचिव उत्तराखंड राज्य प्राविधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कुमार खुल्बे ने बताया कि पिछले साल नैनीताल में कुल 6 लोक अदालतें लगीं, जिसमें 1557 मुकदमे आपसी समझौते के आधार पर निपटाते हुए करीब 4 करोड़ रुपये समझौता धनराशि के रूप में पक्षकारों को दिलाई गई।
जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेंद्र जोशी, बार काउंसिल के अध्यक्ष हरिशंकर कंसल ने भी कानूनी की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
शिविर में महिला कल्याण और समाज कल्याण विभाग की ओर से 12 विधवा, 2 परित्यक्ता, 5 वृद्धा, 5 दिव्यांग और 3 किसान पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का एक फार्म स्वीकृत किया गया। 6 दिव्यांगजनों को निशुल्क व्हील चेयर, 6 को वॉकिंग स्टिक और 21 व्यक्तियों को कान की मशीन वितरित की गई।
विज्ञापन

श्रम विभाग ने 35 श्रमिकों के पंजीयन फार्म, छात्रवृत्ति और अन्य आर्थिक लाभ योजना के 27 फार्म भरे और 45 लोगों को प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना के बारे में बताया। बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग की ओर से योजनाओं के बारे में बताया। राजस्व विभाग ने जाति प्रमाणपत्र और पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड ऑनलाइन किए, शिक्षा विभाग ने 46 लोगों को निशुल्क वरदी बांटी। शिविर में 31 गोल्डन कार्ड, 85 के आधार कार्ड संशोधन किए। स्वास्थ्य विभाग ने 168 व्यक्तियों की निशुल्क जनरल ओपीडी के साथ ही दवा दी।
शिविर में बिजली, पानी, सड़क, स्टोन क्रशर से हो रहे नुकसान आदि से संबंधित 60 शिकायतें दर्ज हुईं, जिस पर न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने डीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
प्रताप सिंह बोरा, दलीप सिंह बोरा, तारा भंडारी, मनोज जोशी, चंद्र प्रकाश, जानकी बल्लभ, प्रेमगिरी, कैलाश चंद्र आर्य, हरीश चंद्र, महेश चंद्र, दलीप सिंह नेगी ने समस्याएं बताईं। कार्यक्रम में राजीव गांधी आवासीय विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इमरान मो. खान ने किया।
शिविर में अतिरिक्त जिला जज द्वितीय राकेश कुमार, सीजेएम मुकेश कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन अभय सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी, एसडीएम विनोद कुमार, बार सचिव अरुण बंसल, एडवोकेट मनीष जोशी, भुवन जोशी, डीजीसी फौजदारी सुशील कुमार, बीडीओ दया किशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें