फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया को पकड़ने में विभाग के हाथ खाली

Sat, 09 Jul 2016 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
जेसीबी से रोका अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। कोसी नदी में असलहे के बल पर अवैध खनन करने वाले माफिया को पकड़ने में अभी विभाग के हाथ खाली हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक माफिया की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बीते बुधवार की रात ईटव्वा और गोबरा के खनन माफिया जेसीबी व 10-12 ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बैंतखेड़ी के रास्ते कोसी नदी में प्रवेश कर गए थे। वहां स्थानीय ज्वालावन चौकी में तैनात कर्मचारियों ने इन्हें रोकने का प्रयास किया था। इस पर माफिया ने असलहे के बल पर उन्हें वहां से खदेड़ दिया था।

माफिया की संख्या अधिक होने पर विभागीय अधिकारी रातभर नदी में घुसने से बचते करते रहे। इसी का फायदा उठाकर माफिया जेसीबी की मदद से रातभर अवैध खनन करते रहे। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि वनकर्मियों की संख्या कम होने के कारण माफिया अवैध खनन करने में सफल रहे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया ज्वालावन, गुलजारपुर वन चौकी में 16 सदस्यीय टीम गठित कर दी गई हैं, जो 24 घंटे नदी किनारे गश्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बैंतखेड़ी, गोबरा, इटव्वा के चार-पांच माफिया के नाम प्रकाश में आए हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना कर दी गई है। विभाग ने नदी के किनारे फिर से गहरी खाई भी खुदवा दी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें