फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि कर्मियों का प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन

विज्ञापन
नैनीताल कुमाऊं विवि प्रशासन की ओर से बेवजह कर्मचारियों का स्थानान्तरण किए जाने के विरोध में नार? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
कुमाऊं विवि प्रशासनिक भवन शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बृहस्पतिवार को विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन किया। उन्होंने विवि प्रशासन पर कर्मचारियों का बेवजह स्थानांतरण करने और कर्मचारियों के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए बगैर ही आवासीय भवनों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में कुलपति से वार्ता के बाद कर्मचारियों का गुस्सा शांत हो गया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह एवं सचिव नवल किशोर के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन के बाहर एकत्रित कर्मचारियों ने नारेबाजी कर चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज कर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बाद में संघ के पदाधिकारियों ने कुलपति प्रो. केएस राना से वार्ता की। कुलपति ने स्थानांतरण को निरस्त करने, बिना वैकल्पिक व्यवस्था के आवासों का ध्वस्तीकरण नहीं करने और विवादित शिक्षकों को प्रशासनिक कार्यों में शामिल नहीं करने का आश्वासन दिया। वार्ता में कुमाऊं विवि प्रशासनिक भवन शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत, महिला उपाध्यक्ष आशा आर्य, प्रकाश पाठक, सचिव नवल किशोर, जीवन सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें