फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यूओयू के विद्यार्थियों को समय पर नहीं मिल रही किताबें, ऑनलाइन पढ़ने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दूरस्थ शिक्षा की पहुंच देश के कोने-कोने तक है। हर साल यहां हजारों नये विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। विद्यार्थियों को किताबें भी विवि से उपलब्ध कराई जाती हैं। बाजार में विश्वविद्यालय की किताबें उपलब्ध नहीं होती है।
विज्ञापन


प्राध्यापक विषयवार किताबों का सिलेबस तैयार करते हैं और फिर इनके प्रकाशन के लिए टेंडर किए जाते हैं। किताबें छपने के बाद विवि से अध्ययन केंद्रों पर किताबें पहुंचाई जाती हैं मगर कुछ समय से विवि छात्र-छात्राओं को समय पर किताबें उपलब्ध नहीं करा पा रहा है जबकि किताबों के लिए विद्यार्थियों से फीस के साथ 15 प्रतिशत किताबों का शुल्क भी लिया जाता है। किताबें समय पर न मिलने से विद्यार्थी परेशान हैं। उन्हें विवि प्रशासन की ओर से ऑनलाइन पढ़ने की सलाह दी जा रही है। यूओयू में साल में दो सत्र संचालित होते हैं। पहला सत्र जनवरी से और दूसरा सत्र जुलाई से शुरू होता है। जनवरी से शुरू हुए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए डेढ़ लाख किताबें छापने का ऑर्डर इसी माह कुछ दिन पूर्व दिया गया है जबकि सत्र शुरू हुए चार माह बीत गए हैं।
विज्ञापन


प्रकाशकों को किताबें छापने का ऑर्डर दे दिया गया है। जल्द ही छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्रों से किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।
खेमराज भट्ट, कुलसचिव, यूओयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें