फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दमुवाढूंगा का सीमांकन और भूमि अभिलेख कार्य शुरू

विज्ञापन
दमुआढूंगा में सर्वे के दौरान मौजूद महापौर, विधायक व अधिकारी। स्रोत नगर निगम
विज्ञापन
हल्द्वानी। वर्षों से मालिकाना हक की लड़ाई लड़ने वाले दमुवाढूंगा के लोगों को मालिकाना हक देने की तैयारी शुरू हो गई है। अफसरों और राजस्व कर्मियों ने यहां सीमांकन का कार्य शुरू कर दिया। प्रथम पिलरबंदी के दौरान विधायक बंशीधर भगत, महापौर गजराज बिष्ट के साथ ही पूर्व मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला और पार्षद भी शामिल रहे। यहां टीम ने बिंदुओं की पहचान कर सर्वे पिलर स्थापित किए जिससे भूमि रिकॉर्ड का सही और व्यवस्थित अभिलेख तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडेय के अलावा राजस्व टीम ने सर्वे की स्थिति देखी। अफसरों ने सीमांकन कार्य शीघ्र और त्रुटिरहित ढंग से करने के लिए कहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सर्वे डीजीपीएस सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। इसमें वन विभाग की भी भागीदारी होगी।

जल्द खुलेगा कार्यालय
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि चुनाव के दौरान दमुवाढूंगा के मालिकाना हक का वादा किया था। अब यह पूरा हो रहा है। भाजपा इस विषय पर शुरू से ही गंभीर थी। मेयर बिष्ट ने बताया कि यहां जल्द कार्यालय खोला जाएगा जिसके जरिये स्थानीय लोगों की सर्वे से जुड़ीं शिकायत सुनी जाएंगी और निराकरण भी होगा।
विज्ञापन

तीन वार्ड में 40 हजार आबादी
दमुवाढूंगा क्षेत्र नगर निगम के तीन वार्डों में फैला हुआ है। जहां करीब 40 हजार की आबादी है। सर्वे पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को मालिकाना हक मिलने का रास्ता आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें