फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन रोकने के लिए कराएंगे आरसीसी निर्माण : बिष्ट

Mon, 29 Sep 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत गेठिया प्रथम में रविवार को ग्राम प्रधान रिंकू देवी की अध्यक्षता में भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को गेठिया से कुरिया गांव की तलहटी तक भूस्खलन रोकने की मांग प्रमुखता से रखी। डॉ. बिष्ट ने कहा कि खूपी, गेठिया पड़ाव और कुरियागांव भू-धंसाव की चपेट में है। गेठिया पड़ाव से कुरियागांव की तलहटी तक भूस्खलन रोकने के लिए आरसीसी की मजबूत दीवार बनाने का काम किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और सिंचाई विभाग की मदद से काम कराया जाएगा। उन्होंने जंगली जानवरों से निजात दिलाने, सार्वजनिक शौचालय बनाने, गेठिया पड़ाव स्थित पंचायत भवन के आगे टीन शेड, यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, क्षेत्र में सोलर लाइट लगाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट, नवीन पंत, मोहन सिंह बिष्ट, योगेश पंत, बसंत किराैला, दिग्विजय बिष्ट, टीका सिंह पतलिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें