फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खनन वाहनों का फिटनेस आदेश वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र के डंपर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। कहा कि डीएम कार्यालय से परिवहन विभाग को भेजे गए एक आदेश से दस हजार से अधिक लोगों की रोजी रोटी छिनने का खतरा बन गया है। उन्होंने इस आदेश को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान एसोसिएशन की ओर से सीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से परिवहन विभाग को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि गौला व नंधौर नदी में चलने वाले 15 साल पुराने वाहनों को फिटनेस के आधार पर निरस्त किया जा रहा है। कहा कि इन दोनों नदियों में दस हजार से अधिक वाहन साल में सिर्फ 90-100 दिन ही चलते हैं। शेष अवधि में यह सभी वाहन सरेंडर रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को फिटनेस के आधार पर निरस्त न कराने और उन्हें खनन कार्य में चलने देने की अनुमति दिलाने की मांग की। सीएम से मिलने वालों में संरक्षक इंदर सिंह बिष्ट, अध्यक्ष मनोज मठपाल, पृथ्वी पाठक, पान सिंह मेवाड़ी, हरीश चौबे, यूसी भट्ट, संजय बोहरा, नवीन दानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें