फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कॉर्बेट पार्क के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

Thu, 06 Mar 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों पर दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लिए जाने की मांग करते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में सीटीआर के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीण बुधवार को कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने बाघ से ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने में लापरवाही बरतने के लिए जिम्मेदार सीटीआर निदेशक, उपनिदेशक व रेंज अधिकारी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी को ज्ञापन दिया। इसके अलावा रेंज अधिकारी भानु प्रकाश हर्बाेला की ओर से 5 नामजद व 50 अन्य के खिलाफ दर्ज फर्ज केस को तत्काल रद्द करने की मांग की। इसके बाद ग्रामीण कार्बेट टाइगर रिजर्व कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। सीटीआर निदेशक के कार्यालय में उपस्थिति नहीं होने पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उनका एक दिन का वेतन काटने की मांग की और ग्रामीणों ने पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। वहां तारा बेलबाल, भूवन आर्य, बालम थापा, समिति के संयोजक ललित उप्रेती, उपपा नेता प्रभात ध्यानी, नवीन अधिकारी, पीसी जोशी, कैसर राना, महिला एकता मंच की ललिता रावत, समाजवादी लोक मंच के मुनीष कुमार, एडवोकेट पूरन पांडे आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें