फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग

Mon, 09 Dec 2024 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को बेतालघाट में हुई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्त होने पर ग्रेच्युटी और भविष्य निधि योजना का लाभ देते हुए 24,000 मानदेय देने और उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की। साथ ही खाली हुए केंद्रों में जल्द ही सहायिकाओं की नियुक्ति की मांग की गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेतालघाट के एक केंद्र में कार्यरत आंगनबाड़ी की कर्मचारी को अज्ञात व्यक्ति की ओर से परेशान किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग की। वहां भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र खंकरियाल, आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमा बिष्ट, विकास जोशी, गीता मेहरा, कमला देवी, रेखा देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें