हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। दहेज हत्या के दो माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे आक्रोशित महिलाओं ने बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय में नारेबाजी कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। ग्राम गैबुुआ निवासी गीता लटवाल की मृत्यु 23 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी।
गीता की मां राधा देवी ने बताया कि गीता के पति भूपेंद्र सिंह लटवाल, ससुर लक्ष्मण सिंह लटवाल, सास तारा देवी, ननद निशा बिष्ट ने उसे जहर देकर मारा था। दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट तभी कालाढूंगी थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन तब से दो महीने बीतने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
जिससे परिजनों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को तमाम ग्रामीण महिलाओं ने रामनगर के सीओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। वह सीओ को ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन सीओ के न मिलने पर उन्होंने पेशकार को ज्ञापन सौंपा। इनमें पुष्पा रावत, कमला देवी, नंदी रावत, गीता बिष्ट, अनीता मेहरा, राधा, नंदी बिष्ट आदि महिलाएं थीं।