फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विभागों में चल रहे प्रतिबंधित वाहनों पर कार्रवाई की मांग

Sun, 05 Oct 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में प्रतिबंधित टैक्सी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई पर टैक्सी यूनियन ने नाराजगी जताई है। टैक्सी चालकों का कहना है कि प्रतिबंधित टैक्सी वाहनों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से उनको कोई दिक्कत नहीं है लेकिन प्रशासन विभागों में चल रहे टैक्सी वाहनों पर भी कार्रवाई करे।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 2017 के बाद पंजीकृत टैक्सी वाहनों का संचालन नैनीताल शहर में प्रतिबंधित है। इसके बाद भी शहर में टैक्सी बाइकों का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। कुछ समय पहले सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रतिबंधित टैक्सी वाहनों का संचालन रोकने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। कई बार एडीएम, एसडीएम, आरटीओ के नेतृत्व में अभियान चलाकर प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिसका टैक्सी चालकों ने बीते दिनों विरोध जताया।
विभागीय अधिकारियों और टैक्सी चालकों के बीच तनातनी भी हुई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी का कहना है कि विभाग नियम के तहत टैक्सी चालकों के साथ विभागों में चल रहे प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करे। कहा कि यूनियन विभागों में लगे प्रतिबंधित वाहनों की सूची बना रही है जिसे डीएम को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
विभागों में अगर प्रतिबंधित टैक्सी वाहन लगाए गए हैं। तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नियम सभी के लिए बराबर हैं। - नवाजिश खलिक, एसडीएम, नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें