नैनीताल। वन्य प्राणी सप्ताह के तीसरे दिन शनिवार को डीएफओ आकाश गंगवार के निर्देशन में आयोजित क्विज के प्रथम चरण के प्रतिभागियों को प्रश्नपत्र दिए गए। दूसरे चरण में प्रथम चरण के सर्वश्रेष्ठ सात विद्यालयों के विजेताओं के बीच मौखिक क्विज हुई।
प्रतियोगिता में लॉग व्यू पब्लिक स्कूल ने पहला, बिशप शॉ पब्लिक स्कूल ने दूसरा, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, नैनीताल ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार राधा चिल्ड्रन एकेडमी एवं भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल को दिया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 100 शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
हिमालयन बॉटनिकल गार्डन नारायणनगर में पेड़ पहचानो प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें विजेताओं को आठ अक्तूबर 2025 को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में उप निदेशक स्वाति, वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल टम्टा, डॉ. रजनी रावत, अनुज कांडपाल, जगदीश सिंह कोरंगा, नितिन मुकेश, अरविंद कुमार, विक्रम सिंह मेहरा, आनंद सिंह मौजूद आदि रहे।