रामनगर (नैनीताल)। मालधनचौड़ के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम परितोष वर्मा के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें अवैध शराब, चरस की बिक्री रोकने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि मालधनचौड़ गोपालनगर निवासी दंपति ने लोनिवि की जमीन पर अतिक्रमण किया है। वह टिनशेड बनाकर अवैध शराब, चरस बेच रहा है। इस कारण वहां पर नशा करने वालों व्यक्तियों की भीड़ लगी रहती है।
कई बार यातायात बाधित होता है। देर रात तक नशेड़ियों के हंगामे से राहगीर, ग्रामीण, छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। नशेड़ी ग्रामीण महिलाओं, बच्चों, लड़कियों को छींटाकशी, अश्लील हरकत करते हैं। उन्होंने महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, लोनिवि की अधिशासी अभियंता मीना भट्ट को भी ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बसंती देवी, मेवारानी, सुनीता देवी, कमला देवी, सुशीला देवी, शांति देवी, आशा देवी, जानकी देवी, राधा देवी आदि थे।