फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब और चरस की बिक्री रोको

Wed, 13 Sep 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)। 
विज्ञापन
नशाखोरी रोकने की मांग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मालधनचौड़ के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम परितोष वर्मा के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें अवैध शराब, चरस की बिक्री रोकने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि मालधनचौड़ गोपालनगर निवासी दंपति ने लोनिवि की जमीन पर अतिक्रमण किया है। वह टिनशेड बनाकर अवैध शराब, चरस बेच रहा है। इस कारण वहां पर नशा करने वालों व्यक्तियों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन


कई बार यातायात बाधित होता है। देर रात तक नशेड़ियों के हंगामे से राहगीर, ग्रामीण, छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। नशेड़ी ग्रामीण महिलाओं, बच्चों, लड़कियों को छींटाकशी, अश्लील हरकत करते हैं। उन्होंने महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, लोनिवि की अधिशासी अभियंता मीना भट्ट को भी ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बसंती देवी, मेवारानी, सुनीता देवी, कमला देवी, सुशीला देवी, शांति देवी, आशा देवी, जानकी देवी, राधा देवी आदि थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें