फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का प्रयास, दिल्ली निवासी पर हमला

Sun, 12 Apr 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मुख्यालय के मंगोली क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय ग्रामीण पर अपनी पुश्तैनी जमीन कब्जाने की नीयत से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साउथ एवेन्यू सैनिक फार्म, नई दिल्ली निवासी शिवेंद्र बहल की ग्राम सभा सिरोड़ी (मंगोली) में पुश्तैनी जमीन है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 25 मार्च को जब वह मजदूरों के साथ अपनी जमीन पर साफ-सफाई और झाड़ी कटान करवा रहे थे, तभी स्थानीय निवासी बिशन सिंह जबरन वहां घुस आया। विरोध करने पर आरोपी ने लकड़ी की मोटी टहनी से शिवेंद्र के सिर पर जानलेवा प्रहार किया। बचाव के दौरान हाथ आगे आने से पीड़ित का सिर फटने से बच गया लेकिन उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। कोतवाल हेम पंत ने कहा आरोपी बिशन सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें