कार्बेट क्लब की ओर से आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार को हुए मैचों का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री डा. निशांत पपनै और कांग्रेसी नेता हेम चंद्र भट्ट ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।
पहले मैच वैंकिस क्लब मेरठ ने 129 रन बनाए। जवाब में यंग स्टार दिल्ली की टीम ने पांच विकेट पर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच दिल्ली के सन्नी रहे। दूसरे मैच में उत्तराखंड पुलिस ने पहले खेलते हुए आशीष के ताबड़तोड 65 रन की मदद से 187 रन बनाए। जवाब में जेएसएच मेरठ की टीम 138 रनों पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच उत्तराखंड पुलिस के वैभव पंवार रहे।
निर्णायक नवीन जोशी, गोपाल कांडपाल, आशीष चंद्रा अंपायर, मो. मोबिन व मनप्रीत सेठी स्कोरर, कमर अब्बास, विजेंद्र पाल व मनसूर अली उद्घोषक रहे। इस दौरान अरविंद्र चौधरी, दिनेश चंद्रा, लईक अहमद सैफी, मानवेंद्र काडाकोटी, दीपक शर्मा, डा. गौरव, नितिन दुर्गापाल, इमरान हुसैन आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे। क्लब के सचिव मो. इसरार ने बताया सोमवार को एससीसी दिल्ली बनाम उन्नति स्पोर्ट्स दिल्ली और मलिक स्पोर्ट्स दिल्ली बनाम यंग स्टार दिल्ली के बीच मैच होगा।