एमपी इंटर कालेज के क्रीड़ा मैदान में आयोजित कार्बेट क्लब टी-20 प्रतियोगिता के चौथे दिन दो मैच खेले गए। मैचों का शुभारंभ वन व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष हेम चंद्र हर्बोला और पूरन छिम्वाल ने किया।
पहले मैच में रामपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 132 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में पहले खेलते हुए मुरादाबाद की टीम ने 131 रन बनाए। काशीपुर की ओर से नावेद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए।
जवाब में काशीपुर की टीम ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। निर्णायक नवीन जोशी, मणि भारद्वाज, नदीम अंसारी, फईम कुरैशी रहे। इस दौरान मो. इसरार अंसारी, मनप्रीत सेठी, युनूस अंसारी, नदीम अख्तर आदि मौजूद थे।
आज के मुकाबले
क्लब के सचिव मो. इसरार अंसारी ने बताया रविवार को हरियाणा बनाम दिल्ली और गाजियाबाद बनाम धामपुर के बीच मैच खेला जाएगा।