फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में देहरादून ने जीता फाइनल

विज्ञापन
टेबल टेनिस - फोटो : social Media
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित हेमलता मेमोरियल राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में देहरादून ने नैनीताल को हराकर फाइनल जीता। महिला वर्ग में देहरादून और नैनीताल की टीमें विजेता रही। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, इंस्पिरेशन स्कूल के प्रबंध निदेशक दीपक बल्यूटिया, एसोसिएशन सचिव समित टिक्कू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इंस्पिरेशन कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन संस्थान में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग के मुकाबले में ऊधम सिंह नगर ने चमोली को 3-0 से हराया, इसके बाद पहले सेमीफाइनल में देहरादून ने अल्मोड़ा को 3- 0 और दूसरे सेमीफाइनल में नैनीताल ने ऊधम सिंह नगर को 3-0 से शिकस्त दी। फाइनल में देहरादून ने नैनीताल को 3-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इसमें हर्षित ने पीयूष, गौतम ने कल्पित और आकाश ने नारायण कांडपाल को पराजित किया।

महिला टीम के बीच हुए मुकाबलों में देहरादून ने ऊधम सिंह नगर को लीग में 3-0 से और नैनीताल ने अल्मोड़ा को 3-0 से हराया। इस दौरान इंटरनेशनल रेफरी ब्रजेश कुमार, भूपेंद्र उप्रेती, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं जूनियर टीम के कोच युगल पांडे, रघुवीर सिंह कालाकोटी, सिंथिया स्कूल के प्रविंदर रौतेला, अध्यक्ष गोपाल सिंह, राकेश गुप्ता, निशीथ शर्मा, अश्विनी सारस्वत आदि थे। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 150 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें