फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फुटबाल के फाइनल में देहरादून ने दागा जीत गोल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलद्वानी। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर 17 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में देहरादून की टीम ने चंपावत को 2-0 के हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

निर्णायक मैच से पहले सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच पहला सेमीफाइनल हुआ। इसमें 90 मिनट तक दोनों टीमों को स्कोर बराबर रहा तो पेनल्टी शूटआउट हुआ। इसमें देहरादून ने 4-2 से मुकाबला जीता। दूसरे फाइनल मैच में चंपावत ने नैनीताल की टीम को 2-1 से हराकर फाइनल में पहुंच गई।
समापन के मुख्य अतिथि उप क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल, संजय वर्मा, राहुल पवार, मनीष पवार, हरगोविंद पाठक, हरीश उपाध्याय व सुरेन्द्र अधिकारी रहे। वहां महेंद्र फर्स्वाण, दिनेश सिंह, बाली राणा, बिरेंद्र बिष्ट, गोपाल नेगी, देवेंद्र जीना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें