फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में देहरादून ओवरआल चैंपियन

Mon, 04 Aug 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम के इंडोर बैडमिंटन हाॅल में 24वीं उत्तराखंड योनेक्स सनराइज जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों में शटलरों ने रविवार को जमकर पसीना बहाया। देहरादून प्रतियोगिता का ओवर ऑल चैंपियन बना।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सीनियर डबल्स फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत और देहरादून के शशांक की जोड़ी ने अल्मोड़ा के चयनित जोशी और देहरादून के सोहेल अहमद की जोड़ी को 21-15, 14-21, 21-19 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। चयनित और सोहेल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
पुरुष सिंगल में देहरादून के अंश नेगी ने देहरादून के ध्रुव नेगी को 17-21, 21-13,21-21 के अंतर से पराजित कर सोने पर कब्जा किया। जूनियर बालक डबल्स मुकाबले में पिथौरागढ़ के निश्चल पंत और देहरादून के सूर्याक्ष रावत की जोड़ी ने देहरादून के अभिनव कंडारी और ऊधमसिंह नगर के गर्व साहनी को 21-12, 21-19 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक एकल वर्ग में देहरादून के अंश नेगी ने पिथौरागढ़ के निश्चल चंद को 21-17, 16-21, 21-18 के अंतर से पराजित कर गोल्ड मेडल जीता।
महिला सीनियर के एकल मुकाबले में देहरादून की अनुष्का जुयाल ने देहरादून की अक्षिता मनराल को 21-15, 15-21, 21-14 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक झटका। महिला डबल्स में पिथौरागढ़ की ऐंजल पुनेरा और देहरादून की आन्या बिष्ट ने अल्मोड़ा की गायत्री रावत और मनसा रावत की जोड़ी को 21-14, 21-13 के अंतर से हराकर सोना जीता।
जूनियर बालिका डबल्स में ऐंजल पुनेरा और आन्या बिष्ट की जोड़ी ने अक्षिता मनराल और शांभवी रौथाण को 21-13, 21-13 के अंतर से पराजित की स्वर्ण पदक जीता। बालिका एकल वर्ग में अक्षिता मनराल को वॉक ओवर मिलने से उन्हें स्वर्ण पदक मिला।
सीनियर मिक्स डबल्स में ध्रुव रावत और ऐंजल पुनेरा की जोड़ी ने शशांक क्षेत्री और आन्या बिष्ट की जोड़ी को 21-16, 22-20 के अंतर से मात देकर गोल्ड मेडल जीता।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी एवं पैटर्न बैडमिंटन उत्तरांचल अशोक कुमार, डीएम आलोक कुमार पांडेय, उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय कोच डीके सेन, जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, डीएसओ महेशी आर्या, सहायक क्रीड़ाधिकारी अरुण बनग्याल, डीके जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें