मुरादाबाद में हुए हादसे के बाद ट्रेनों का लेट होने का सिलसिला थमा नहीं है। शुक्रवार को वाया मुरादाबाद होकर आने वाली ट्रेनें लेट पहुंची। सबसे ज्यादा असर देहरादून एक्सप्रेस पर पड़ा। सुबह 7:10 पर काठगोदाम पहुंचने वाली दून एक्सप्रेस करीब 3:10 पर पहुंची।
गुरुवार को रात 10:30 पर पहुंचने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भोर में 3:25 पर पहुंची। काठगोदाम स्टेशन प्रबंधक सुनील यादव कहते हैं कि रानीखेत एक्सप्रेस का पहुंचने का समय सुबह 5 बजे है, करीब सवा चार घंटा लेट 9:20 पर पहुंची। बाघ एक्सप्रेस भी एक घंटा लेट सुबह 10:30 पर पहुंची। शताब्दी एक्सप्रेस के संचालन पर फर्क नहीं पड़ा। वह राइट टाइम ही संचालित हुई।