फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीओ करेगा दीपा का लालन-पालन

Tue, 08 Sep 2015 01:22 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रेलवे स्टेशन से भटक कर काठगोदाम पहुंची दीपा को जल्द सहारा मिल जाएगा। बेस अस्पताल में इलाज करा रही दीपा को स्वस्थ होने के बाद एनजीओ को सौंपने का आदेश जिलाधिकारी दीपक रावत ने दिया है।
विज्ञापन

 
शनिवार को दीपा को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमर उजाला ने दीपा की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

दीपा को गोद लेने के लिए रविवार को करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने समाज सेवी प्रेम बेलवाल से संपर्क किया था। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने कहा था कि दीपा की हर संभव मदद की जाएगी।

सोमवार को जिलाधिकारी दीपक रावत ने बेस अस्पताल के सीएमएस डा. एससी पंत को आदेश दिया  कि दीपा के स्वस्थ होने के बाद उसे जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंप दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपा की सुपुर्दगी लेने के बाद उसे भवाली में संचालित एसओएस एनजीओ को सौंपेंगे। एसओएस एनजीओ दीपा का लालन-पालन करेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि एनजीओ ही दीपा की पढ़ाई लिखाई का खर्च उठाएगी। दीपा के बेहतर जीवन के लिए प्रशासन की ओर से भी जरूरत पड़ने पर मदद दी जाएगी।

बता दें कि सात साल की यह मासूम दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीख मांगती थी। शुक्रवार को वह हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंची।

बुखार से तपी होने से वह स्टेशन पर बेसुध पड़ी थी। एंबुलेंस 108 की मदद से उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें