दीपा हत्याकांड का खुलासा न होने से गुस्साई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन कर एक घंटे सांकेतिक जाम लगाया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन कर अधिशासी अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। वहीं, मार्ग पर जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मंगलवार को आंगनबाड़ी से जुड़ी बिंदुखत्ता, हल्दूचौड़ की महिलाएं सड़क पर उतार आईं। वहीं, लालकुआं आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष पूजा जोशी ने कहा कि यदि रविवार तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री बुधवार से हल्द्वानी में अनिश्चितकालीन धरने को बाध्य होंगी।
प्रदर्शनकारियों में धना मेहता, किरन तिवारी, नीलम मेहता, दीपा पांडे, प्रेमा मेहता, चंद्रवती देवी, जानकी मलाड़ा, हेमा देवी, नीलम दानू, सारखष्टी कोरंगा, आशा रावत, इंद्रा देवी, भावना मिश्रा, हेमा रावत, बीना मिश्रा, भगवती देवी, चंपा देवी, हीरा देवी आदि शामिल थीं।