फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चार दिन में निर्णय बदला, दून नहीं जाएंगी रोडवेज बसें

Sat, 08 Nov 2025 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर होने कार्यक्रम के लिए रोडवेज की बसें अब देहरादून नहीं भेजी जाएंगी। इस संबंध में परिवहन निगम के जीएम संचालन क्रांति सिंह की ओर से प्रदेश भर के रीजन आरएम व डिपो एआरएम को आदेश जारी किए गए हैं। चार दिन में ही आदेश बदलने से यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कुमाऊं रीजन में रोडवेज के पास करीब 558 बसें हैं। इनमें से 120 बसें दो दिन के लिए दून जानी थीं। ऐसे में रोडवेज प्रबंधन के समक्ष विभिन्न रूटों पर बसों का संकट खड़ा होने का अंदेशा बन गया था। एआरएम हल्द्वानी डिपो संजय पांडे ने बताया कि हल्द्वानी से 35 बसों के साथ ही काठगोदाम की 30 रुद्रपुर की 40 व काशीपुर की 15 बसें मंगाई थीं।


रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती कार्यक्रम के मद्देनजर प्रदेश में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी देहरादून में प्रतिभाग करना है। इस क्रम में शुक्रवार को हल्द्वानी व काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थानाध्यक्ष कमल कोरंगा के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड के साथ ही मेटल डिटेक्टर से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे ट्रेक की भी जांच की गई। टीम में एएसआई सुमन, बालम सिंह, अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें