फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राशनकार्डाें की ई-केवाईसी के 31 दिसंबर तक अंतिम मौका

Sun, 21 Dec 2025 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में राशनकार्डाें की ई-केवाईसी के लिए कार्डधारकों को अंतिम अवसर दिया गया है। खाद्य विभाग की ओर से 31 दिसंबर तक अवधि बढ़ा दी गई है। अब तक जिले में 60 फीसदी सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन

खाद्य आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने शनिवार को प्रदेश भर के जिला पूर्ति अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। बताया गया कि ई-केवाईसी इस महीने के आखिरी तक की जा सकेगी। पूर्ति विभाग के एआरओ विजय जोशी ने बताया कि जिले में लाल, सफेद और पीले 2,35,103 राशनकार्डों में 9,58,916 यूनिटों पर राशन वितरित किया जा रहा है। शनिवार को हल्द्वानी में 1208, रामनगर 971, नैनीताल 368, धारी में 273, कालाढूंगी में 172 और कौश्याकुटौली में 134 यूनिटों की ई-केवाईसी की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें