हल्द्वानी। रामलीला मैदान में बंद पड़े सीवर को दुरुस्त कराने और महीनों से पड़े मलबा को हटाने का काम शुरू हो गया है। हरि शरणम् जन प्रमुख की शिकायत पर नगर निगम के कर्मचारियों ने जेसीबी लगाकर मलबे को हटाया।
रामलीला मैदान में महीनों से पड़े मलबे और गंदगी को देखने के बाद हरि शरणम् जन प्रमुख राम गोविंद दास भाईजी ने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत पर नगर निगम के कर्मचारियों की टीम ने जेसीबी से मलबा हटाया और अन्य अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का भरोसा दिया। मलबा हटने के बाद मैदान साफ नजर आने लगा। रामलीला के लिए टेंट लगाने के लिए सामान आ गया है।