नैनीताल। मल्लीताल स्थित डीएसए भवन के पास ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) की ओर से दो-तीन माह पूर्व कराए गए मरम्मत कार्य का मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। इससे खिलाड़ियों, बच्चों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
मस्जिद की सीढ़ियों के सामने मलबे के ढेर हैं। यह डीएसए मैदान का मुख्य मार्ग है, जहां से खिलाड़ी और बच्चे रोजाना गुजरते हैं। मलबा आवाजाही में बाधा बन रहा है, जिससे हादसे का खतरा है। लंबे समय से मलबा पड़े रहने से क्षेत्र में गंदगी भी फैल रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मलबा हटाने की मांग की है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि संबंधित विभाग को मलबा हटाने के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद